देहरादून: नेशनल हाईवे पर स्टंट कर सोशल मीडिया पर छाने की कोशिश, दून पुलिस ने उतारी ‘वायरल’ होने की खुमारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून – सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में हाईवे पर स्टंट करना 2 युवकों को महंगा पड़ गया। दून पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तेज़ी से कार्रवाई की और दोनों युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की है। साथ ही स्टंट बाइकिंग में इस्तेमाल की गई दोनों बाइकों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज भी कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें 2 युवक यामाहा आर-15 मोटरसाइकिलों पर नेशनल हाईवे पर रैश ड्राइविंग व खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को लेकर एसएसपी देहरादून ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित युवकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
डोईवाला कोतवाली पुलिस ने जांच में पाया कि वीडियो में दिख रही बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबर UK07-FQ-5911 और UK17-U-8159 हैं। यह बाइक्स क्रमशः सुमित (21), निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला और सत्यम सैनी (21), निवासी नौका दूधली रोड, नेहरू कॉलोनी के नाम पर पंजीकृत भी हैं।
पुलिस ने दोनों युवकों को पहचान कर थाने बुलाया और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की। स्टंट बाइकिंग में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलों को एम.वी. एक्ट के तहत सीज भी कर दिया गया है। इसके साथ ही युवकों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी भी दी गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले ऐसे स्टंट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त ही नहीं किए जाएंगे। इस तरह की हरकतें खुद के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित भी हो सकती हैं।




