झारखंड: विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर निर्वाचन आयोग का समीक्षा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ निर्वाचन उपायुक्त नीतेश व्यास और धर्मेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का छह सदस्यीय दल राज्य के दौरे पर है। निर्वाचन आयोग के दल ने झारखंड मुख्य चुनाव अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। वरिष्ठ निर्वाचन उपायुक्त ने अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।
राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 25 जून को शुरू हुआ था और 24 जुलाई को पूरा होगा। मतदाता सूची 20 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। झारखंड में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।




