मनोरंजनराजनीतिवायरल न्यूज़

कंगना रनौत को बिजली विभाग का झटका, खाली घर में आया ₹1 लाख का बिल

कंगना रनौत के मनाली घर पर आया ₹1 लाख का बिजली बिल, कहा- 'मैं वहां रहती भी नहीं हूं'


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बॉलीवुड की क्वीन और बेबाक बोलने के लिए मशहूर कंगना रनौत ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया है। उन्होंने बताया कि उनके मनाली स्थित घर का इस माह का बिजली बिल ₹1 लाख आ गया है, जबकि वह वहां रहती भी नहीं हैं। कंगना का यह बयान हाल ही में हुए एक पॉलिटिकल इवेंट के दौरान आया, जहां उन्होंने अपने घर के बिजली बिल को लेकर हैरान कर देने वाली बात भी की।

कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं, लेकिन ज्यादातर समय वह मुंबई में ही रहती हैं। हालांकि, हाल ही में एक पॉलिटिकल इवेंट में कंगना ने अपने मनाली स्थित घर का बिल 1 लाख रुपए होने की जानकारी दी, जिसे लेकर वह हैरान थीं। उन्होंने कहा, “मेरे मनाली के घर का बिल ₹1 लाख आया है, जहां मैं रहती भी नहीं हूं। सोचिए, यह कितना अजीब है।” उन्होंने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि हमें इस देश और प्रदेश की उन्नति के लिए एक साथ काम करना चाहिए।

कंगना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है I

कंगना रनौत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स कंगना अपनी पॉलिटिकल जिम्मेदारियों के साथ-साथ फिल्मों में भी सक्रिय हैं। वह आर माधवन के साथ फिल्म तनु वेड्स मनु के बाद एक बार फिर से स्क्रीन पर दिखाई देंगी। इसके अलावा, कंगना एक अनटाइटल फिल्म भी कर रही हैं और तनु वेड्स मनु 3 को लेकर भी बातचीत चल रही है। अभिनेत्री क्वीन 2 में भी वापसी कर सकती हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button