देहरादून में एक नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा काम सबके होश उड़ गए।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून में एक नई नवेली दुल्हन ने किया ऐसा काम सबके होश उड़ गए। शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन गहने लेकर मायके ही चली गई। इसके बाद ससुराल पक्ष को ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपये की भी मांग की। आरोपी महिला व उसके परिवार के खिलाफ थाना पटेलनगर में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पति ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि महिला ने पहले से ही 3 शादी की हैं और तीनों जगह ही ब्लैकमेल किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पंकज निवासी कारगी चौक ने तहरीर दी। पंकज की शादी 22 अप्रैल 2022 को अंकिता निवासी शाहजहांपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद अंकिता 15 दिन देहरादून स्थित ससुराल में रही। इसके बाद झगड़ा किया व कीमती सामान और गहने लेकर चली गई। पीड़ित ने पत्नी को मनाने का प्रयास भी किया। लेकिन उसने तो साथ रहने से ही मना कर दिया। अलग होने के लिए ब्लैकमेल कर अंकिता व उसके परिवार ने 8 लाख रुपये मांगे। इस दौरान पीड़ित को पता लगा कि अंकिता व उसका परिवार इसी तरह लोगों को ब्लैकमेल कर रकम को हड़पता है। पीड़ित के मुताबिक अंकिता ने इससे पहले भी 2 शादी की है। आरोप है कि ऐसे एक मामले में वह नैनीताल जिले में जेल भी जा चुकी है। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी अंकिता व उसके परिवार के षडयंत्र के तहत ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच भी कर रही है।




