पिरान कलियर में भगवानपुर बाईपास पर बेड़पुर चौक के पास सीजीएसटी की टीम ने औचक छापा मारा I
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पिरान कलियर में भगवानपुर बाईपास पर बेड़पुर चौक के पास बीते बुधवार को सीजीएसटी की टीम ने औचक छापा मारा छापे की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण और सुराज संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा भी शुरू कर दिया। आरोप है कि टीम पर जानलेवा हमला भी किया गया। सीजीएसटी निरीक्षक देहरादून मंजीत कुमार की तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत करीब 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी जानलेवा हमले और सरकारी कार्य में बाधा और गाली-गलौज के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार सुबह कार से पहुंची सीजीएसटी की टीम ने बेडपुर चौक के पास स्थित अलिशा ट्रेडर्स पर छापा मारा। सूचना पर सुराज सेवा दल के सदस्य व अन्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टीम पर 20 लाख रुपये मांगने का आरोप भी लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीजीएसटी निरीक्षक देहरादून मंजीत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी मोहम्मद इंतजार व उसके एक साथी जिसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था, उन्हें पीछे से आकर पकड़ भी लिया। दोनों ने जान से मारने की नीयत से उन पर धारदार हथियार से भी हमला कर दिया। उनके दाहिने हाथ पर गुम चोट व बाएं पैर के ऊपर थोड़ी चोट आई है। आरोप है कि दोनों ने उनका गला दबाया। फिर टीम के सदस्यों ने बाहर से शोर मचाया व अंदर आए तो आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि अलीशा ट्रेडर्स स्वामी, सुराज सेवा दल के अध्यक्ष और करीब 12 अन्य साथियों के खिलाफ गला दबाकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और टीम के अन्य साथियों के साथ गाली-गलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिय गया है।




