फिलीपींस में 7.0 तीव्रता का भूकंप
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

फिलीपींस के सुल्तान कुदारत प्रांत में आज सवेरे 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वॉलकैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:13 मिनट पर आया। इसका केंद्र देश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में 722 किलोमीटर की गहराई में था।
इसके अलावा फिलीपींस के मिंदानाओ के आस-पास के प्रांतों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।




