अंतर्राष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीयवायरल न्यूज़

ओलंपिक 2024 का रंगारंग आगाज़, आज इन खिलाड़ियों पर होगी नज़र


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पेरिस ओलंपिक 2024 का शानदार आगाज हो गया है, इसके साथ ही सभी की नजरें भारतीय दल पर भी बनी हुई है I अपने-अपने देशों के ध्वज के साथ खिलाड़ियों की परेड इस समारोह का मुख्य आकर्षण रहे I जहां खिलाड़ी सीन नदी में बोट के जरिये इस कार्यक्रम में शामिल हुए I

बता दें कि 26 जुलाई से आधिकारिक रूप से शुरू होने वाले इन खेलों की कुछ स्पर्धाएं, जैसे फुटबॉल, रग्बी सेवन्स, हैंडबॉल और तीरंदाजी उद्घाटन समारोह से पहले ही शुरू हो गई थीं I पेरिस, जो पहले भी दो बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर चुका है, 2024 में तीसरी बार आयोजन कर रहा है।ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व 16 खेलों में 69 पदक इवेंट्स में 100 से अधिक एथलीट कर रहे है I पेरिस 2024 ओलंपिक में, 44 साल के भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना सबसे उम्रदराज एथलीट है, जबकि 14 साल की तैराक धनिधि देसिंघु सबसे कम उम्र की प्रतिभागी है I

आज 27 जुलाई यानी शनिवार को भारत बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी समेत कुल सात खेलों में हिस्सा लेगा। आज रोहन बोपन्ना, अश्विनी पोनप्पा, मनिका बत्रा लक्ष्य सेन जैसे नाम खेल के मैदान में अपना दम खम दिखाने वाले हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button