उत्तराखंडक्राइम

बेटी के जन्म से नाराज़ शौहर ने दिया तलाक़, मुक़दमा दर्ज

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हल्द्वानी में दहेज के लिए महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।

पुलिस ने जानकारी दी कि नाजरीन पुत्री रियासत निवासी लाइन नंबर 12 बनभूलपुरा, हल्द्वानी ने थाना बनभूलपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई और कहा कि उसका निकाह 11 मार्च 2018 को सलीम निवासी नहटौर जिला बिजनौर के साथ हुआ था। आरोप है कि उसने एक पुत्री को जन्म दिया तो ससुरालवालों ने उसे 5 लाख रुपये लाने के लिए घर से ही निकाल दिया।

इसके बाद समझौता होने पर उसे वापस ले गए। उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो पति ने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर तलाक दे दिया। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल भी शुरु कर दी है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button