मतदान जागरूकता संबंधी रील बनाकर सीईओ को टैग करने वालों को चुनाव आयोग की ओर से 500 रुपये से 1000 रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने युवाओं को चुनाव से जोड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर भी अभियान शुरू किया है। इसके तहत मतदान जागरूकता संबंधी रील बनाकर सीईओ को टैग करने वालों को चुनाव आयोग की ओर से 500 रुपये से 1000 रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, युवाओं को मतदान से ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए ये शुरुआत की गई है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया गया है। जागरूकता अभियान के तहत मतदान जागरूकता संबंधी रील भी बनानी है। इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को टैग करते हुए पोस्ट भी करनी है। अपनी रील में #electionreelcomparison, #CEOUttarakhand #instareel का हैशटैग जरूर लिखें। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम उन्हें पुरस्कृत भी करेगी व पुरस्कार स्वरूप 500 रुपये से 1000 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। अगर आप अपने प्रत्याशी की पूरी जानकारी देखना चाहते हैं, तो इसके लिए प्ले स्टोर से Know Your Candidate एप को डाउनलोड भी कर लें। इस पर सभी उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि और अन्य विवरण भी आसानी से देख सकते हैं।




