उत्तराखंडराष्ट्रीय

उत्तराखंड की बेटियों का क्रिकेट में धमाल: महिला प्रीमियर लीग में 4 खिलाड़ियों की हुई खरीदारी, प्रेमा रावत को RCB ने 1.20 करोड़ में लिया


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम उत्तराखंड के बेटों के बाद अब बेटियों को भी मिलने लगा है। बीते रविवार को बंगलूरू में महिला प्रीमियर लीग के लिए हुए मिनी ऑक्शन में प्रदेश की 3 बेटियों को खरीदा गया, जबकि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एकता बिष्ट को रिटेन भी किया गया है। रॉयल चैलेंजर बंगलूरू ने बागेश्वर के सोमाटी गांव की प्रेमा रावत को बेस प्राइज 10 लाख से 12 गुना अधिक कीमत देकर अपनी टीम के साथ भी जोड़ा है। बता दें कि आईपीएल में प्रदेश के 8 खिलाड़ियों पर अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने दांव भी लगाया है।

 

देहरादून की नंदिनी व टिहरी की राघवी के लिए यह माह दोहरी खुशी लेकर आया। पहले तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 व एक दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए उनका चयन भारतीय टीम में हुआ व अब उन्हें वूमेन प्रीमियर लीग के लिए आरसीबी और दिल्ली कैपिटल ने अपना हिस्सा भी बनाया है। हालांकि, स्नेहा राणा पर किसी फ्रेंचाइजी ने रुचि ही नहीं दिखाई।

 

सीएयू सचिव महिम वर्मा ने चारों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी। बताया, अगले वर्ष यूपीएल व धमाकेदार होगा। पुरुष के साथ महिला टीमों की संख्या में भी अब इजाफा होगा।

 

रॉयल चैलेंजर बंगलूरु को उत्तराखंड के खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा, टीम में एकता व राघवी भी शामिल

 

रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू वूमेन प्रीमियर लीग 2025 की टीम

खिलाड़ी रिटेन/ऑक्शन विशेषता कीमत
प्रेमा रावत ऑक्शन ऑलराउंडर 1.20 करोड़
एकता विष्ट रिटेन गेंदबाज 60 लाख
राघवी बिष्ट ऑक्शन ऑलराउंडर 10 लाख

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन प्रीमियर लीग 2025 की टीम

नंदिनी कश्यप ऑक्शन बल्लेबाज 10 लाख

 


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button