मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को लेकर बड़ा अपडेट : वकीलों ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है, सुनवाई 27 फरवरी को होगी।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पुलिस, प्रशासन बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर अब शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। लेकिन अब्दुल मलिक को सलाखों के पीछे करने में अभी तक पुलिस सफल नहीं हो सकी है। इसी बीच अब मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के वकीलों ने कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की है। इसकी सुनवाई 27 फरवरी को होनी है। बता दें कि, 8 फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर उपद्रवियों ने हमला भी कर दिया था। इसमें सैकड़ों कर्मी भी घायल हुए थे। इसके अलावा नगर निगम की संपत्ति को भी काफी नुकसान हुआ था। बाद में नगर निगम ने ढाई करोड़ से अधिक की राशि की भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को नोटिस भी भेजा था। यह राशि जमा न होने के बाद तहसील के माध्यम से आरसी की वसूली की कार्रवाई भी की जा रही है।




