राष्ट्रीय

यूपी वालों के लिए खुशखबरी; अयोध्या के बाद मिलने जा रहे 9 और एयरपोर्ट, 5 का उद्घाटन जल्द

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन शनिवार को किया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसे राम मंदिर की वास्तुशैली के चित्रण के साथ पारंपरिक स्वरूप दिया गया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अयोध्या के विमानतल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से होगा। उन्होंने कहा, ‘ये केवल अयोध्या, यूपी या देश के लिए महत्वपूर्ण तिथि नहीं है बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए अहम तारीख है। राम की जन्मभूमि में आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो पाए ये हमारी जिज्ञासा थी। प्रधानमंत्री का एक संकल्प था कि अत्याधुनिक हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और सभी आवागमन की सुविधा अयोध्या में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए।’

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड्डयन मंत्रालय के अगले 10 साल के टारगेट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में केवल 6 हवाई अड्डे थे और अब 9 हैं। 10वें हवाई अड्डे का उद्घाटन शनिवार को होने वाला है। अगले साल तक यूपी में 9 और एयरपोर्ट होंगे, जिससे कुल संख्या 19 हो जाएगी।

सिंधिया ने कहा कि 2 महीने बाद पांच हवाई अड्डों का उद्घाटन होना है जो आजमगढ़, अलीगढ़, मोरादाबाद, श्रावस्ती और चित्रकूट में बनाए जा रहे हैं। इस तरह हमने देश में 75 नए एयरपोर्ट बनाए हैं। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में कुल हवाई अड्डों की संख्या 149 हो गई है और 2030 तक देश में 200 के करीब एयरपोर्ट होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button