उत्तराखंड

राजधानी दून के कई इलाके में धमाकों की आवाज सुनाई देने से लोग सहम गए, पुलिस प्रशासन अलर्ट


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राजधानी दून के कई इलाके में धमाकों की आवाज सुनाई देने से लोग सहम गए। एक के बाद एक राजधानी के कई क्षेत्रों में धमाकों की आवाज आने की खबर तेजी से फैली तो पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। टीमें मौके के लिए रवाना भी हुई।

 

धमाकों की आवाज की खबर तेजी से फैलने पर डीएम सोनिका ने कहा कि उनके पास अभी कोई सूचना नहीं है। अभी तक इतनी जानकारी पुष्ट हो पाई है कि धमाका जमीन पर ही नहीं था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उत्तरकाशी में चल रहे वायु सेना के अभियान में उड़ने वाले विमान या फिर मिसाइल की सुपर सोनिक बूम की आवाज हो सकती है। जब कोई मिसाइल बहुत कम ऊंचाई पर फायर होती है तो उससे ऐसी आवाज भी संभव है। फिलहाल पुलिस कप्तान वायु सेना के अधिकारियों से संपर्क भी कर रहे हैं।

 

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार का कहना है कि ऐसी सूचना तो चल रही है, लेकिन कोई भी पुष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि यह आवाज आई कहां से है। यदि किसी व्यक्ति के पास पुष्ट जानकारी हो तो प्रशासन को दे सकता है ताकि आगे पड़ताल भी की जा सके। हालांकि पुलिस प्रशासन अभी अलर्ट हो गया है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button