उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के अतिथि शिक्षकों को गर्मियों की छुट्टी की अवधि का अब मानदेय मिलेगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रुद्रप्रयाग के अतिथि शिक्षकों को गर्मियों की छुट्टी की अवधि का अब मानदेय मिलेगा। शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने मानदेय संबंधी अपने 15 फरवरी 2024 के निर्देश को भी रद्द कर दिया। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने 15 फरवरी 2024 को मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देश भी जारी किया था कि शिक्षण कार्य के लिए रखे गए अभ्यर्थियों को सिर्फ कार्य करने की अवधि का ही मानदेय दिया जाएगा। यदि जिले में अतिथि शिक्षक सामान्य शिक्षण के दिनों में अनुपस्थित रहते हैं तो उन्हें गर्मी की छुट्टी का मानदेय को छोड़ते हुए अन्य माह के मानदेय का भुगतान किया जा सकता है। शिक्षा निदेशक के इस निर्देश से इस जिले में अतिथि शिक्षकों का गर्मी की छुट्टी का मानदेय भी रुक गया था। शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने 20 फरवरी 2024 को एक अन्य आदेश जारी कर अपने 15 फरवरी 2024 के आदेश को रद्द भी कर दिया। अतिथि शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री दौलत जगूड़ी ने कहा, अतिथि शिक्षकों को सर्दी व गर्मियों की छुट्टी की अवधि का शुरू से ही मानदेय मिलता रहा है। रुद्रप्रयाग जिले में इसे लेकर अब समस्या बनी थी, लेकिन निपटारा भी कर दिया गया है। संगठन के प्रांतीय महामंत्री ने कहा, अतिथि शिक्षक साल 2015 से बहुत कम मानदेय पर कार्यरत हैं। शिक्षण कार्य के अलावा अतिथि शिक्षक, गैर शैक्षणिक कार्य को भी करते हैं। अतिथि शिक्षकों के नियुक्ति संबंधी शासनादेश में कहीं भी ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश अवधि का मानदेय काटने का निर्देश ही नहीं है, लेकिन रुद्रप्रयाग और पौड़ी के कुछ विकासखंड में अतिथि शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवधि का वेतन ही नहीं दिया गया, जबकि अन्य जनपदों में दिया भी जा रहा है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button