लालकुआँ विधानसभा के इन दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने की बीजेपी ज्वाइन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कांग्रेस पार्टी पर जन सरोकारों से जुड़े मामलों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी सरकार की लोकप्रियता और मोदी मैजिक से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर आज बुधवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बीजेपी में विधिवत शामिल भी हो गए।
वही क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट के नेतृत्व में देहरादून में आकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में लालकुआं नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी जीवन कबड़वाल, कुंवरपुर गौलापार के ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट, देवलामल्ला गौलापार के पूर्व प्रधान बच्ची सिंह बिष्ट व बरेली रोड के दिग्गज कांग्रेसी कीर्ति पाठक ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष विधिवत सदस्यता भी ग्रहण की।




