उत्तराखंडराजनीति
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीट पर प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज गुरुवार को नई दिल्ली में होगी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीट पर प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज गुरुवार को नई दिल्ली में होगी। जिसमें टिकट के दावेदारों के नाम पर चर्चा भी की जाएगी। बैठक में प्रत्याशियों को लेकर काफी हद तक स्थिति भी साफ हो सकती है। प्रदेश की हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी और अल्मोड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस में 40 से अधिक पार्टी नेताओं ने दावेदारी भी की है। स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक पहले भी हो चुकी है। अब प्रत्याशियों को लेकर पार्टी ने सभी सीटों पर सर्वे को पूरा कर लिया है। नई दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी शामिल होंगे। जिसमें एक-एक सीट पर मजबूत प्रत्याशी चुनाव में उतारने पर भी चर्चा होगी।