उत्तराखंडराजनीति

सीएम धामी ने कहा पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ही जीतेगी, ये बताया कारण


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार बीजेपी उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भारी अंतर से जीतेगी। इस बार जीत-हार की चर्चा देश में नहीं हो रही है। इस बार चर्चा 400 पार की ही चल रही है। बीते मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने मंडी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अनिल कपूर के आदर्श नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से हुई बातचीत की। कहा कि बीजेपी इस बार पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव के सभी रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देगी। इस बार भी ऐतिहासिक जीत दिलाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना है। कहा कि चुनाव में चर्चा बीजेपी की हार-जीत की नहीं हो रही है, बल्कि चर्चा यह है कि 400 के पार कितनी सीटें आएंगी। देश के 100 सबसे ताकतवर लोगों में शामिल होने की उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी को प्रेरणास्रोत मानते हैं। कहा कि पीएम मोदी दिन-रात काम करते हैं। पल-पल देश सेवा को समर्पित भी रहते हैं, उसी तर्ज पर हमें भी प्रदेश की प्रगति के लिए काम भी करना है। धामी ने बताया कि मंदिर माला मिशन के तहत बजट आवंटित भी किया जा चुका है। पहले चरण में 16 मंदिर शामिल हैं, चारधाम की तरह मानसखंड व आदि कैलास यात्रा भी चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष से बीजेपी में आने वालों की लंबी फेहरिस्त है। एक के बाद एक बड़े चेहरे आने को तैयार भी हैं। बोले- मैंने तो प्रदेश अध्यक्ष से कहा है कि बीजेपी में शामिल होने वालों के लिए मापदंड भी तय किया जाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, हरिमोहन अरोरा, शंकर कोरंगा आदि भी मौजूद रहे। उधर इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत के घर पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। सीएम धामी ने मंगलवार रात हल्द्वानी में ही रात्रि विश्राम किया। आज बुधवार को वह नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन में शामिल होंगे। सीएम पुष्कर धामी की मौजूदगी में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष चतुर सिंह बोरा ने बीते मंगलवार को घर वापसी कर ली। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया था। मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू के आवास में बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने चतुर सिंह बोरा को माला पहनाकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान हेम बोरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://auth.help/data.txt): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39