सूबे की मंत्री रेखा आर्य ने भारतीय जनता पार्टी के दीवार लेखन अभियान में किया प्रतिभाग, मंत्री ने अबकी बार 400 पार का संकल्प लिया
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून: आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून महानगर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अभियान के बूथ दीवार लेखन कार्यक्रम के अन्तर्गत धर्मपुर मंडल के बूथ संख्या-144 रेसकोर्स में कार्यकर्ताओं के साथ कमल का फूल बना कर वॉल पेंटिंग की, और मंत्री ने अबकी बार 400 पर का संकल्प लेते हुए सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प दिलाया!
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसकी समस्त देश और प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं!
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, मंडल महामंत्री दिनेश सती सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।




