सेलाकुई क्षेत्र में रेस्टोरेंट में लगी आग में फंसे 03 व्यक्तियों को दून पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू
आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मौके पर त्वरित कार्यवाही कर भरे हुए गैस सिलेण्डरों को हटाकर टाली बडी अनहोनी
गैस पाइप के फटने से रेस्टोरेंट में अचानक धधकी थी आग, पुलिस तथा फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्यवाही कर पाया आग पर काबू

आज दिनाँक 24-04-24 को थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि ICFAI यूनिवर्सिटी के पास स्थित समित भोजनालय में आग लग गई है और उक्त दुकान में भरे हुए गैस सिलेण्डर भी रखें हुए हैं, जिससे सम्भवत: कोई बडी दुर्घटना घटित हो सकती है।

उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सेलाकुई मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे और फायर स्टेशन सेलाकुई से दमकल के वाहनों को मौके पर पहुंचने के लिए अवगत कराया गया।

मौके पर समित भोजनालय में लगी आग के कारण आस पास खडे वाहन भी उसकी चपेट में आ गये थे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए दुकान के अन्दर फंसे 03 व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सुभारती अस्पताल भिजवाया गया और आग को फैलने से रोकने के लिये दुकान में रखे गैस सिलेण्डरों को तत्काल बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थान पर रखा गया।

मौके पर दमकल के वाहनों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, मौके पर आग से दुकान पर रखा सामान और आग की चपेट में आने से दुकान के पास खडी 04 मोटर साइकिलें जल गई हैं।

आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया गैस सिलेण्डर बदलते समय गैस पाइप के फट जाने के कारण आग लगना प्रकाश में आया है।
आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।




