उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा की औपचारिक शुरुआत, तीर्थयात्रियों को दिखाई हरी झंडी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून : उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को चारधाम यात्रा का औपचारिक उद्घाटन किया। ट्रांजिट कैंप में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने तीर्थयात्रियों की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक गढ़भोज का भी आनंद लिया, जिसमें भड्डू की दाल और भात भी परोसा गया।

सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारु रूप से शुरू हो गई है और बदरीनाथ धाम के कपाट कल खोले जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी आवश्यक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील को भी दोहराया जिसमें उन्होंने देशवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा के कुल बजट का कम से कम 5% स्थानीय उत्पादों को खरीदने में खर्च भी करें, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिले।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, वहीं पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button