हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर ही लिया है
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर ही लिया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा से जुड़े उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए 6 पुलिस टीमें गठित की गई, जो देश के अलग-अलग राज्यों- गुजरात, दिल्ली, मुंबई-महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार आदि सभी संभावित स्थानों पर लगातार दबिश भी दे रही है। उक्त गठित टीमों में से एक टीम को बड़ी सफलता भी हासिल हुई है। टीम ने दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार भी किया गया है। बता दें कि, बनभूलपुरा हिंसा से जुड़े उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की ओर से पुलिस की टीमों का गठन भी किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास साक्ष्यों के आधार पर घरों में दबिश भी दी जा रही है। अब तक 83 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए है।




