टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को टिहरी जिले के घनसाली पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय विधायक शक्ति लाल शाह के बेटे के विवाह समारोह में शिरकत भी की। सीएम ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना भी की।
विवाह समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी सीएम धामी के साथ मौजूद रहे। इस दौरान सीएम और मंत्री ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
सीएम के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रखी थीं। सीएम की उपस्थिति से समारोह में उत्साह का माहौल भी देखने को मिला।
