01 जुलाई 2024 से संपूर्ण देश में लागू होने वाले नए कानूनों के सम्बन्ध में दून पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

01 जुलाई 2024 से पुरे देशभर में लागू होने वाले नए कानून जसके सम्बन्ध में दून पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान।
अभियान के दौरान आमजनता को नए कानूनों के संबंध में जानकारी दी जायगी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिनांक: 01-07-2024 से संपूर्ण देश में लागू होने जा रहे है तीन नए कानून:- भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के क्रियान्वयन के संबंध में आमजन को जागरुक किए जाने के लिए सभी अधीनस्थों को निर्देश गय है। जिसके अनुपालन में जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चलाये गये अभियान का विवरण निम्नवत् है।
01: बसन्त विहार:- थाना बसन्त विहार क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम के ज़रिये जन सहभागिता के प्रमुख स्थानों, विभिन्न चौराहों, शिक्षण संस्थानों पर पोस्टर बैनर के माध्यम से और आम जनमानस के साथ गोष्ठी कर जन सामान्य को जागरूक किया गया।
02: थाना राजपुर:- थाना राजपुर पुलिस और आरटीसी पुलिस लाइन देहरादून द्वारा पुर तरह से थाना राजपूर क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद आश्रम में विभिन्न स्कूल/ कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ गोष्ठी का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को और आम जनमानस को नये कानूनों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
03: कोतवाली नगर:- कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा गांधी पार्क, जन सहभागिता के विभिन्न प्रमुख स्थानों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों के आस-पास आम जनमानस के साथ गोष्ठी कर जन सामान्य को नये कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
04: थाना त्यूणी:- थाना त्यूणी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा जन सहभागिता के विभिन्न प्रमुख स्थानों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों के आस-पास आम जनमानस के साथ गोष्ठी कर जन सामान्य को नये कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।




