उत्तराखंडक्राइम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में।
बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत है लगभग 25 लाख रू०
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता पूजा पत्नी सन्दर लाल निवासी राजीव नगर चमनपुरी, थाना पटेलनगर, उम्र-35 वर्ष को अभियुक्ता के घर राजीव नगर चमनपुरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से कुल 81.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रू0 है। महिला अभियुक्ता के विरुद्व थाना पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी कुछ समय पूर्व पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।




