Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड

देहरादून-मसूरी रोड पर बढ़ी मुश्किलें, स्थायी पुल न बनने पर कांग्रेस की आंदोलन की चेतावनी

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

पर्यटन नगरी मसूरी की लाइफलाइन मानी जाने वाली देहरादून-मसूरी रोड इन दिनों लोगों की परेशानी का बड़ा कारण भी बनी हुई है। पिछले वर्ष सितंबर की आपदा के बाद शिव मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पुल की जगह बनाया गया वैली ब्रिज राहत से ज्यादा मुसीबत ही साबित हो रहा है। 8 महीने बीतने के बाद भी स्थायी पुल का निर्माण शुरू न होने से स्थानीय लोग प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।

पर्यटन सीजन से पहले सड़क व पुल की बदहाल स्थिति ने सरकार की तैयारियों की भी पोल खोल दी है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया व जल्द काम शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ पुल का मामला नहीं, बल्कि मसूरी की अर्थव्यवस्था व पर्यटन से जुड़ा अहम मुद्दा है। उनका आरोप है कि देहरादून से मसूरी पहुंचने में 4 से 5 घंटे लगना सिस्टम की नाकामी को भी दर्शाता है।

नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पर्यटन सीजन से पहले स्थायी पुल या वैकल्पिक व्यवस्था ही नहीं बनाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं खराब सड़क व लंबे जाम से मसूरी आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button