बरेली में 100 वक्फ संपत्तियां जांच के घेरे में, मुख्यमंत्री योगी के बयान से मचा हड़कंप
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद बरेली जिले की 100 वक्फ संपत्तियां छानबीन व पैमाइश के घेरे में आ गई हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को अब आदेश का इंतजार है। माना जा रहा है कि जल्दी ही वक्फ बोर्ड के आदेश भी आएगा और इसके बाद अधिकारी जिले की वक्फ संपत्तियों के अभिलेखों से संपत्तियों की पैमाइश भी करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते बुधवार को कहा था कि वक्फ के नाम पर जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एक-एक इंच जमीन भी वापस ली जाएगी। इसी मामले में अब वक्फ संपत्तियों के बारे में पड़ताल होने के आसार भी हैं। जिले में वक्फ की करीब 3171 संपत्तियां है। तमाम संपत्तियों को लेकर छोटे बड़े विवाद सामने आते रहे हैं। इनकी शिकायतें भी हुईं। अब नए सिरे से जांच हो सकती है। अवैध कब्जे प्रशासन की प्राथमिकता में भी आएंगे। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बताया कि वक्फ के नाम पर कब्जे हुए हैं व वक्फ संपत्तियों पर भी अब्ध कब्जे हैं। इस मामले में मैं सीएम के बयान को सही मानता हूं। यह भी मानता हूं कि वक्फ बोर्ड की मिलीभगत के बगैर अवैध कब्जे नहीं हो सकते। इसलिए जब छानबीन हो तो इस बिंदु को देखा जाए।
इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस खां ने कहा कि जिन्होंने नाजायज कब्जे किए हैं, उन पर कार्रवाई भी की जाए। वह संपत्तियां खाली कराई जाएं जिन पर सरकारी कब्जे है। मैं तो यही चाहता हूं कि वक्फ संपत्तियों को संरक्षित भी किया जाए।




