उत्तराखंड

एलबीएस एकेडमी में 127वां प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिए प्रेरणादायक संबोधन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मसूरी । लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में 127वें इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हो गया। यह विशेष प्रशिक्षण राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत अधिकारियों के लिए आयोजित भी किया गया था।

समापन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और अधिकारियों को जनसेवा, सुशासन व नैतिक प्रशासन के मूल मंत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका बेहद ही महत्वपूर्ण है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के 19 राज्यों से कुल 97 वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में नई जिम्मेदारियों के अनुरूप अधिकारियों को सशक्त बनाना व उन्हें राष्ट्रीय स्तर की नीतियों और प्रबंधन तकनीकों से परिचित कराना था।

समापन अवसर पर अकादमी के निदेशक व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षण की उपलब्धियों पर प्रकाश भी डाला। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रशासनिक प्रबंधन, नीति निर्माण, शासन तंत्र, नेतृत्व विकास व डिजिटल गवर्नेंस जैसे विषयों पर गहन जानकारी भी दी गई।

अकादमी ने उम्मीद जताई कि ये अधिकारी भविष्य में जनहित में प्रभावी निर्णय लेने व सुशासन को मजबूत करने में अहम भूमिका भी निभाएंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button