स्वतंत्रता सैनानी गोविंद वल्लभ पंत की 137वीं जयंती: देहरादून में विशेष कार्यक्रम, सौरभ बहुगुणा और ज्योति प्रसाद गैरोला ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

स्वतंत्रता सैनानी भारत रत्न गोविंद वल्लभ पंत की 137वीं जयंती पर राजधानी देहरादून में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि और बीस सूत्रीय कार्यक्रम राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम के दौरान सौरभ बहुगुणा और ज्योति प्रसाद गैरोला द्वारा गोविंद वल्लभ पंत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसके चलते कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि गोविंद वल्लभ पंत जी का जन्म अल्मोड़ा के एक छोटे से गांव में हुआ और उत्तराखंड से जुड़े ऐसे कई लोग हैं जो उत्तराखंड से निकलकर देशभर में राज्य का प्रतिनिधित्व किया।




