दून अस्पताल में 189 उपनल कर्मचारी हड़ताल पर, नियमितीकरण की मांग — अस्पताल की व्यवस्थाएं हुईं प्रभावित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: दून अस्पताल में 189 उपनल कर्मचारी आज सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। इनमें 4 कैडर के कर्मचारी शामिल हैं — 58 नर्सें, 108 सफाईकर्मी, 20 क्लर्क व 3 फार्मासिस्ट।
हड़ताल के चलते अस्पताल की बिलिंग व पंजीकरण सेवाएं प्रभावित हुई हैं, क्योंकि एक साथ 20 क्लर्कों के काम बंद करने से व्यवस्थाएं भी बिगड़ गईं।
अस्पताल प्रबंधन ने हालात संभालने के लिए अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी में बदलाव भी किया है, लेकिन मरीजों की बढ़ती भीड़ के बीच सेवाओं पर असर भी पड़ रहा है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव भी बढ़ा है, हालांकि व्यवस्थाएं सामान्य बनाए रखने के प्रयास भी जारी हैं।
उपनल कर्मचारियों की मुख्य मांग नियमितीकरण व सेवा शर्तों में सुधार की है।




