प्रस्तावित शराब दुकानों पर सियासत तेज, अजय भट्ट ने निरस्तीकरण की मांग उठाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
नैनीताल जिले के रातीघाट, मंगोली व बजून क्षेत्र में प्रस्तावित विदेशी मदिरा दुकानों को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से इन दुकानों को निरस्त करने की मांग की है।
अजय भट्ट ने कहा कि ये क्षेत्र ग्रामीण बाजार होने के साथ-साथ आसपास के गांवों की दैनिक जरूरतों का केंद्र भी हैं, जहां स्कूल व राजकीय इंटर कॉलेज भी संचालित हैं। ऐसे में यहां शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल प्रभावित होने और छात्र-छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा पर असर पड़ने की भी आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि पास में स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम के कारण यह मामला जनभावनाओं से जुड़ा है।
इधर कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने भी सरकार की शराब नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेशभर में नई शराब दुकानों के खिलाफ जनआक्रोश भी बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर इंटर कॉलेज बंद हो रहे हैं, जबकि दूसरी ओर हर वर्ष शराब दुकानों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
इस मुद्दे पर बीजेपी व कांग्रेस दोनों के नेताओं के मुखर होने से साफ है कि उत्तराखंड में शराब नीति को लेकर आने वाले दिनों में राजनीतिक टकराव और भी तेज हो सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




