उत्तराखंडस्वस्थ्य

उत्तराखंड में 84 नये एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती, पर्वतीय जनपदों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बल

उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 84 नए एमबीबीएस चिकित्सक मिल गए हैं। ये चिकित्सक राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से पास आउट हुए हैं और इन्हें प्रदेश के नौ पर्वतीय जनपदों में तैनात कर दिया गया है। तैनाती की सूची संबंधित मुख्य चिकित्साधिकारियों को सौंप दी गई है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर इन चिकित्सकों को दूरस्थ चिकित्सा इकाइयों में तैनात किया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश की चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अपग्रेडेशन के लिए लगातार काम भी कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है। इसी क्रम में बॉंड व्यवस्था के तहत 84 नए चिकित्सकों को पर्वतीय जनपदों में तैनाती दी गई है।

रावत के अनुसार, बॉड व्यवस्था के तहत पौड़ी और अल्मोड़ा जनपद में 15-15 चिकित्सकों को तैनात किया गया है, जबकि पिथौरागढ़ में 11, बागेश्वर में 6, चमोली और रुद्रप्रयाग में 9-9, उत्तरकाशी और टिहरी में 7-7 तथा चंपावत जनपद में 5 चिकित्सकों की तैनाती की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि बॉडधारी चिकित्सकों की तैनाती प्राथमिकता के आधार पर दुर्गम और पर्वतीय क्षेत्रों के चिकित्सालयों में की जाएगी। इन चिकित्सकों को 20 दिन के भीतर तैनाती स्थान पर योगदान देना होगा और अपनी योगदान आख्या संबंधित जनपद के सीएमओ को प्रस्तुत करनी होगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संविदा बॉंडधारी चिकित्सकों की नियुक्ति बॉंड व्यवस्था के तहत 5 वर्ष के लिए नियत मानदेय पर की गई है और बॉंड के उल्लंघन पर इनके खिलाफ अनुबंध की शर्तों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. रावत ने उम्मीद जताई कि पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सकों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | https://tweet.id | https://kauna.biz.id | https://www.alishayaan.com | https://hytaletextures.com | https://hytaletextures.com/account | https://hytaletextures.com/cart | https://hytaletextures.com/eventv2 | https://hytaletextures.com/faq | https://hytaletextures.com/info | https://hytaletextures.com/login | https://hytaletextures.com/member | https://hytaletextures.com/page | https://hytaletextures.com/product | https://hytaletextures.com/register | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |
cb6