उत्तराखंडमौसम

केदारनाथ में बर्फबारी, पर्वतीय जिलों में बारिश बनी आफत, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून: केदारनाथ धाम में आज सुबह से बर्फबारी हो रही है, जबकि बीते दो दिनों से बिगड़े मौसम ने गर्मी से राहत तो दिलाई है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में राहत की बारिश अब आफत बनकर आई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में तेज गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

हालांकि, मौसम विभाग ने 13 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम के साफ होने की संभावना जताई है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button