Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

सरस्वती ताल की लंबाई 700 मीटर, गहराई 30 मीटर, झील से हो रही पानी की निकासी

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड की हिमनद झील सरस्वती ताल की लंबाई करीब 700 मीटर, चौड़ाई 300 मीटर और गहराई 30 मीटर पाई गई है। अध्ययन के दौरान झील से पानी की निकासी भी होती हुई मिली है। हाल ही में सरस्वती ताल और केदारताल का अध्ययन करने गई टीम ने यह जानकारी जुटाई है।

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से राज्य की हिमनद झीलों का अध्ययन कराया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, टीम को झीलों से पानी की निकासी का मार्ग भी मिला है। अध्ययन में सामने आया कि सरस्वती ताल की घाटी तुलनात्मक रूप से ज्यादा चौड़ी है, जबकि केदारताल का आकार सरस्वती ताल से करीब आधा है और उसकी घाटी भी ज्यादा संकरी है।

टीम ने दोनों झीलों के आसपास मौजूद आबादी वाले क्षेत्रों का भी अध्ययन किया है। इस अध्ययन में यूएलएमएमसी, एनआईएच, बीएसआईपी, वाडिया संस्थान और एसडीआरएफ की टीमें शामिल रहीं। यूएसडीएमए के सहयोग से इन हिमनद झीलों पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की भी तैयारी की जा रही है।

केदारताल और सरस्वती ताल दोनों मोरेन डैम झीलें हैं। मोरेन डैम प्राकृतिक बांध होते हैं, जो ग्लेशियरों के पीछे हटने के दौरान जमा मलबे से बनते हैं। केदारताल के पास केदारबमक ग्लेशियर के पिघलने की स्थिति बनी हुई है। वहीं सरस्वती ताल के पास मौजूद ग्लेशियर में भी ऐसी ही स्थिति बताई गई है।

टीम ने दोनों स्थानों पर अर्ली वार्निंग सिस्टम और ऑल वेदर स्टेशन लगाने के लिए संभावित जगहों का भी निरीक्षण किया है।

इन झीलों तक पहुंचना टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। सरस्वती ताल तक पहुंचने के लिए कोई निश्चित ट्रैकिंग मार्ग नहीं था। ऐसे में एक दिन पहले टीम ने संभावित रास्ते का अनुमान लगाया और अगले दिन पूरी टीम वहां पहुंची।

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि टीम की ओर से अभी रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही दोनों झीलों की वास्तविक स्थिति को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button