देहरादून में कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात की गई अतिरिक्त फोर्स
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में 22 अप्रैल को हुई आतंकी घटना के बाद देहरादून में रह रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में कश्मीरी मूल के छात्र-छात्राओं से संपर्क में रहने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
वर्तमान में देहरादून की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में 1201 कश्मीरी छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनका सत्यापन पुलिस द्वारा पहले ही किया जा चुका है। 24 अप्रैल को बिधोली चौकी में ऐसे सभी शैक्षणिक संस्थानों और पीजी संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई।
पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पीएसी तैनात की है, जो नियमित रूप से गश्त कर रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल नजर बनाए हुए है। अब तक 25 आपत्तिजनक पोस्ट हटाई गईं, जबकि एक संगठन के खिलाफ हेट स्पीच का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने सभी संस्थानों से आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें और छात्रों को सुरक्षा का भरोसा दिलाएं।




