परेड ग्राउंड स्थित सरकारी स्कूल में शुरू हुआ मरम्मत कार्य, डीएम के हस्तक्षेप से शिक्षा के मंदिर को मिली संजीवनी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक सरकारी विद्यालय की जर्जर छत और भवन की स्थिति संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने तुरंत संजीदा पहल करते हुए लगभग ₹42 लाख की धनराशि भी स्वीकृत की। डीएम के निर्देश पर मरम्मत कार्य त्वरित रूप से प्रारंभ भी कर दिया गया है।
डीएम की सजग निगाह से संवरने लगे शिक्षा के मंदिर
जैसे ही मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आया, उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए। भवन की स्थिति का आकलन कर मरम्मत की स्वीकृति भी दी गई। अब स्कूल का भवन एक बार फिर बच्चों के लिए सुरक्षित व बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए तैयार हो रहा है।
बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि
डीएम बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां-जहां स्कूल भवनों की स्थिति जर्जर है, वहां संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत भी करें। यदि किसी विद्यालय में कक्षाएं असुरक्षित हैं तो छात्रों को अन्य सुरक्षित भवनों में शिफ्ट भी किया जाए।
गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा जरूरी
जिलाधिकारी ने कहा कि, “स्कूल भवन सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं, देश के भविष्य निर्माण के केंद्र हैं। इनका गुणवत्तायुक्त और सुरक्षित होना अनिवार्य है।” सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के स्कूलों की अवस्थिति की रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है ताकि ज़रूरतमंद विद्यालयों में समय रहते सुधार हो सके।
यह पहल शिक्षा के प्रति प्रशासन की सजगता और संवेदनशीलता का उदाहरण है, जो यह सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित व अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिले।




