उत्तराखंड

पानी व बिजली के बिलों से भी अब लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पानी व बिजली के बिलों से भी अब लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए बिलों पर जल्द ही चुनावी थीम भी नजर आएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने ये निर्देश भी दिए। बीते सोमवार को सीईओ डॉ. पुरुषोत्तम ने सचिवालय में कई विभागाध्यक्षों व नोडल अधिकारियों के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक भी ली, जिसमें आगामी लोस चुनाव तैयारियों की समीक्षा भी की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समस्त विभागों को निर्वाचन की तैयारी और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी किए। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर भी विशेष प्रचार प्रचार अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विशेष कार्य योजना भी तैयार करने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश में चुनाव ड्यूटी पर लगे समस्त कार्मिकों व उनके परिजनों से शत-प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य भी हासिल किया जाए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों में मतदान स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर, डोली और स्वयंसेवकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सर्विस वोटरों पर भी विशेष ध्यान देते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए जरूरी व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई विभागों को यह निर्देश दिए गए कि बिजली और पानी के बिलों में प्रचार-प्रसार के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनावी थीम और लोगो का उपयोग भी किया जाए। सभी डीईओ और सीडीओ को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूकता और प्रचार प्रसार पर फोकस करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास भी मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button