दयारा बुग्याल की वादियों में पहुंचीं सारा अली खान, बार्सू गांव की महिलाओं से ली स्थानीय संस्कृति की जानकारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तरकाशी। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल की मनोरम वादियों का दीदार किया व अपनी यात्रा के दौरान बार्सू गांव की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी जीवनशैली व संस्कृति को करीब से भी जाना। उन्होंने कहा कि इस खूबसूरत स्थल की जानकारी वह मुंबई लौटकर अपने मित्रों को भी देंगी और उन्हें यहां आने के लिए प्रेरित भी करेंगी।
पर्यटन व्यवसायी रवि रावत ने जानकारी दी कि अभिनेत्री 18 मई को बार्सू पहुंचीं थीं। इसके बाद उन्होंने दयारा बुग्याल की ट्रैकिंग की और पलाटूना में 3 दिन तक कैंपिंग का आनंद लिया। ट्रैक के बाद वह बार्सू लौटकर सराय होमस्टे में भी ठहरीं।
महिला मंगल दल से संवाद, पारंपरिक भेंट
बार्सू गांव में सारा अली खान ने महिला मंगल दल और ग्रामीण महिलाओं से संवाद भी किया। महिलाओं ने उन्हें पारंपरिक टोपी व स्कार्फ भेंट किए। इस दौरान सारा ने स्थानीय लोक परंपराओं, कृषि, घरेलू कार्यों व गांव की दिनचर्या के बारे में उत्सुकता से जानकारी ली।
प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत
सारा ने कहा कि दयारा बुग्याल व बार्सू की प्राकृतिक सुंदरता ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। यह स्थान न केवल ट्रैकिंग के लिए उपयुक्त है, बल्कि यहां की संस्कृति व ग्रामीण जीवन भी अत्यंत आकर्षक है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में फिर से यहां आना भी चाहेंगी।




