दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान को निकले दो दोस्तों की दर्दनाक मौत – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान को निकले दो दोस्तों की दर्दनाक मौत


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रुड़की : दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब गाजियाबाद से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे दो दोस्त की कार मंडावली के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा रात करीब 1:30 बजे नारसन बॉर्डर और मंगलौर के बीच स्थित मंडावली क्षेत्र में हुआ। वहीं तेज रफ्तार से आ रही कार आगे चल रही बिना लाइट वाली ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक बुरी तरह कार में फंस गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। हर्ष डागर (18 वर्ष), पुत्र अरुण कुमार निवासी हापुड़ गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुभम गोयल (27 वर्ष), पुत्र राजेंद्र गोयल निवासी गुरुद्वारा रोड, नई कॉलोनी, शिवनगर मोदीपुरम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने जानकारी दी कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि यह हादसा न केवल दो परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि रात में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की अवैध और असावधानीपूर्वक आवाजाही किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है। 

 

 


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button