देहरादून को अपना अगला घर बनाना चाहते हैं यूट्यूबर अरमान मलिक
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून — लोकप्रिय यूट्यूबर अरमान मलिक ने शुक्रवार को देहरादून को लेकर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि उन्हें यह शहर बेहद पसंद है और वे भविष्य में यहां स्थायी रूप से बसने का विचार भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जब भी देहरादून आता हूं, मुंह से अपने आप ‘नाइस’ निकल जाता है। मेरा प्लान है कि यहीं घर लेकर बच्चों का भविष्य भी सेट करूं।”
अरमान मलिक गुनियालगांव स्थित रिवरस्टोन कोटेज में युवा गायक अमन कांबोज के नए सूफी गीत ‘तू झूम, ये तूने क्या किया’ के विमोचन कार्यक्रम में भी पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस समय उनके कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है और जल्द ही वे एक टेलीविजन सीरियल में भी नजर आएंगे।
तीसरी शादी को लेकर हो रही चर्चाओं पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी, “लोगों का काम चर्चा करना है। जहां नकारात्मकता होगी, वहीं से बातें भी ज्यादा फैलती हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि उनके जीवन पर कई फिल्में बन चुकी हैं और आगे भी प्रस्ताव भी मिल रहे हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “पंजाबी फिल्में ‘जट एंड जूलियट’ और ‘शोक एंड शोकण’ को ही देख लीजिए। मैंने जब दिखाना शुरू किया, तब जाकर लोगों को पता चला और फिल्मों का निर्माण भी शुरू हुआ।”
युवाओं को संदेश देते हुए अरमान ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “दूसरी शादी मत करना, एक से ही खुश रहो। वरना दूसरी करते-करते पहली से भी हाथ धोना पड़ सकता है।” उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए जलन जैसी नकारात्मक भावनाओं को दूर रखना बेहद ही ज़रूरी है।




