ब्रेकिंग न्यूज़ | टिहरी-घनसाली मार्ग पर बस हादसा, पुलिस टीम मौके के लिए रवाना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
नई टिहरी: टिहरी जनपद के घनसाली मोटर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टिपरी के पास एक यात्री बस के पलटने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बस सड़क पर अचानक पलट गई, जिससे अफरा-तफरी भी मच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन व पुलिस को तुरंत सूचना भी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम को मौके के लिए रवाना भी कर दिया है। फिलहाल बस में कितने यात्री सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हो सकी है।
घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस और राहत दल के पहुंचने के बाद ही घायलों की संख्या और हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी भी सामने आ पाएगी।
घटनाक्रम पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। घायल यात्रियों को आवश्यक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजे जाने की तैयारियां भी की जा रही हैं।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।




