उत्तराखंड की वोटर लिस्ट से 19 महीने में 17 लाख से ज्यादा नाम हटे, देहरादून दूसरे नंबर पर – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802
उत्तराखंड

उत्तराखंड की वोटर लिस्ट से 19 महीने में 17 लाख से ज्यादा नाम हटे, देहरादून दूसरे नंबर पर

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802

उत्तराखंड में जनवरी 2025 से अगस्त 2026 के बीच 19 महीने में वोटर लिस्ट से 17,05,130 मतदाताओं के नाम हटाए गए। वहीं इसी अवधि में 4,34,620 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। मतदाताओं की संख्या में हुए इस बदलाव के बाद देहरादून अब प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदाताओं वाला जिला नहीं रहा है। देहरादून से 4,84,598 नाम हटने के बाद हरिद्वार सबसे ज्यादा मतदाताओं वाला जिला बन गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से बुधवार को प्रेसवार्ता में 6 जनवरी 2025 से 13 अगस्त 2026 तक वोटर लिस्ट में जुड़े और हटाए गए नामों की जानकारी जारी की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस अवधि में प्रदेशभर में कुल 17.05 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, जबकि 4.34 लाख नाम जोड़े गए।

एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 जुलाई 2026 के आधार पर उत्तराखंड में कुल 71,58,949 मतदाता हैं।

जिलावार आंकड़ों के मुताबिक देहरादून में पहले 15,78,836 मतदाता थे। इनमें से 4,84,598 नाम हटाए गए और 1,00,559 नए नाम जोड़े गए। अब जिले में 11,94,797 मतदाता हैं। हरिद्वार में 3,31,875 नाम हटने और 90,908 नाम जुड़ने के बाद 12,45,458 मतदाता हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं।

ऊधमसिंह नगर में 3,03,620 नाम हटाए गए और 84,076 नए नाम जुड़े। अब यहां 11,47,030 मतदाता हैं। नैनीताल में 1,70,703 नाम हटने के बाद 54,355 नए नाम जुड़े और वर्तमान में 6,97,547 मतदाता हैं।

अन्य जिलों में उत्तरकाशी में 2,25,050, चमोली में 2,76,007, रुद्रप्रयाग में 1,82,436, टिहरी में 4,66,638, पौड़ी में 5,07,135, पिथौरागढ़ में 3,43,638, बागेश्वर में 2,05,689, अल्मोड़ा में 4,76,536 और चंपावत में 1,90,988 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button