विकासनगर: लेबर चौक पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने रौंदी स्कूटी; तीन युवकों की मौत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
विकासनगर: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला विकासनगर-सेलाकुई थाना क्षेत्र का है, जहां लेबर चौक के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत ही हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब 11:10 बजे हुआ। स्कूटी पर सवार सूरज (20), अनिल (22) और मुकेश (26) नाम के 3 युवक जमालपुर में एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान लेबर चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अनिल व मुकेश को सीएचसी प्रेमनगर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया।
सेलाकुई थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि तीनों युवक एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है।
पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में भी जुट गई है। उधर, घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम भी मचा हुआ है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।





txbcpf