देवप्रयाग की राडागाड ग्राम पंचायत ने पेश की मिसाल, दूसरी बार निर्विरोध चुना गया प्रधान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की राडागाड ग्राम पंचायत ने एक बार फिर आपसी एकता और भाईचारे की मिसाल भी कायम की है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले ही राडागाड, ग्वाड़ और टोला गांवों से मिलकर बनी इस पंचायत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधियों का चयन कर लोकतांत्रिक परिपक्वता का उदाहरण भी पेश किया।
ग्वाड़ गांव की शोभा देवी नेगी को निर्विरोध प्रधान चुना गया है, जबकि टोला गांव की राजेश्वरी देवी बर्त्वाल उपप्रधान बनी हैं। इसके अलावा पंचायत के 7 वार्ड सदस्यों का चुनाव भी सर्वसम्मति से ही किया गया।
परंपरा और विकास की सोच
इस पंचायत में यह दूसरी बार है जब प्रधान का चुनाव बिना किसी विरोध के हुआ है। साल 2013 में सड़क की मांग को लेकर हुए आंदोलन के बाद ग्रामीणों ने यह तय किया था कि हर चुनाव में बारी-बारी से तीनों गांवों से कोई एक व्यक्ति निर्विरोध ही चुना जाएगा। यदि इस बार सीट पुरुष सामान्य के लिए होती तो शोभा देवी की जगह उनके पति विक्रम सिंह नेगी ही प्रधान बनते।
समर्थन और सराहना
टोला-ग्वाड़-राडागाड विकास मंच व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्ण सिंह बर्त्वाल ने पंचायत की इस एकजुट पहल की सराहना करते हुए अन्य गांवों से भी इसे अपनाने की अपील भी की।
मंच के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने कहा कि
निर्विरोध चुनाव न केवल संसाधन बचाते हैं, बल्कि समाज में एकता को भी मजबूत करते हैं।
नवनिर्वाचित प्रधान शोभा देवी ने कहा कि
वे सभी वर्गों के लिए समान रूप से काम करेंगी और पंचायत के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता भी देंगी। ग्रामीणों की यह पहल लोकतंत्र को मजबूत करने वाली एक अनुकरणीय मिसाल के रूप में भी उभरी है।




