मां नंदा और नारी शक्ति का संदेश, पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर विपक्ष से मांगा समर्थन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देवभूमि की आस्था व महिला सशक्तिकरण को एक मंच से जोड़ते हुए मां नंदा राजजात व नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख भी किया। उन्होंने सबसे पहले मां नंदा को प्रणाम करते हुए कहा कि उत्तराखंड में मां नंदा को बेटी मानकर पूरे सम्मान के साथ विदा भी किया जाता है और यह यात्रा प्रदेश की आस्था का बड़ा केंद्र भी है।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया कई चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे समय में महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी देना बेहद ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित भी किया, जो लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देता है। अब इसे 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करना लोकतंत्र के लिए अहम कदम भी होगा।
पीएम मोदी ने बताया कि 16 अप्रैल से संसद में इस मुद्दे पर विशेष चर्चा भी शुरू होगी और सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर इस कानून को समर्थन भी देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की बहनों के नाम एक खुला पत्र भी लिखा गया है, जिसमें इस अभियान से जुड़ने की अपील भी की गई है।
पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और भी मजबूत होगी। देवभूमि से उन्होंने सभी दलों से अपील की कि महिला सशक्तिकरण के इस ऐतिहासिक कदम को मिलकर आगे भी बढ़ाया जाए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




