बिजली बिल नहीं चुकाने वालों की खैर नहीं, ऊर्जा निगम चलाएगा कड़ा वसूली अभियान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उत्तराखंड में बिजली बिल बकायेदारों पर ऊर्जा निगम अब सख्त रवैया अपनाने जा रहा है। लगातार रिमाइंडर के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले बड़े उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने व राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी सभी विद्युत वितरण खंडों को दिए गए हैं।
शिविरों के ज़रिए वसूली और समाधान
ऊर्जा निगम की ओर से राजस्व संग्रहण व उपभोक्ता सेवा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में मेगा शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। इन कैंपों में उपभोक्ता बिल जमा करने के साथ-साथ बिलिंग से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी तुरंत ही पा सकेंगे।
प्रबंध निदेशक ने सभी खंड और उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि:
- बकायेदारों को नोटिस जारी कर कनेक्शन काटने की कार्रवाई करें।
- शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
- राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति प्राथमिकता पर हो।
एसएमएस रिमाइंडर और डेटा अपडेट अभियान
ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को बिल व सूचनाएं एसएमएस के माध्यम से भेजने की योजना भी शुरू की है। इसके लिए मोबाइल नंबर अपडेट करने का अभियान भी चलाया जाएगा।
विशेष व्यवस्था: दिव्यांग, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक
राजस्व संग्रह केंद्रों पर दिव्यांगजनों, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग कतार, आरामदायक बैठने की व्यवस्था व त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और इकाइयों को सम्मानित भी किया जाएगा।




