उत्तराखंड

प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं (पूर्ण, निर्माणाधीन प्रतिशत में, हाल में हुई घोषणाओं की सुस्पष्ट स्थिति तालिका में दर्शाते हुए) की विस्तृत समीक्षा की।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मंत्री ने आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश भर में खेल विभाग के संबंध में की गई घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में 56 घोषणाएं की गई थीं जिनमें 19 घोषणाएं पूर्ण हो चुकीं हैं, 09 घोषणाएं निर्माणाधीन हैं जबकि 28 घोषणाएं अभी तक अपूर्ण स्थिति में हैं। उन्होंने अपूर्ण घोषणाओं के संबंध में बताया कि इन घोषणाओं में भूमि की उपलब्धता, वन भूमि अनापत्ति प्रमाण पत्र जैसी समस्याओं के कारण इन्हें धरातल पर नहीं उतारा जा सका है। मंत्री ने अपूर्ण घोषणाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपूर्ण घोषणाओं के कारण और स्थिति की सूचना शासन स्तर पर भेजने के साथ-साथ संबंधित जनपद के जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाया जाए जिससे अपूर्ण घोषणाओं के संबंध में आ रहे अवरोधों का ससमय निस्तारण किया जा सके। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोहाघाट में बनने वाले गर्ल्स स्पोटर््स कॉलेज के संबध में कार्यदायी संस्था जल्द से जल्द एस्टीमेट बनाकर भेजें जिससे फरवरी माह के अन्त तक भूमि पूजन कर देहरादून स्थिति महाराणा प्रताप स्पोटर््स कॉलेज की तर्ज पर गर्ल्स स्पोटर््स कॉलेज, लोहाघाट का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक स्पोटर््स एकेडमी विकसित किये जा सकें इसके लिए विभाग द्वारा दिये जाने वाले 25 प्रतिशत सब्सिडी के संबंध में विज्ञापन निदेशालय स्तर पर जारी किये जाएं ताकि प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पहाड़ी क्षेत्रों में स्पोटर््स एकेडमी विकसित होने से विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा मिल सके। मंत्री ने कहा कि युवा कल्याण विभाग के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर विभाग गम्भीरता से कार्य करते हुए उन्हें यथासमय पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव, खेल विभाग, अमित सिन्हा, अपर सचिव, खेल विभाग, जितेन्द्र कुमार सोनकर और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button