उत्तराखंड

बेटे ने किया बुजुर्ग माता-पिता को बेदखल, DM ने तीन दिन में लौटाई संपत्ति – गिफ्ट डीड रद्द

देहरादून में मिसाल बना डीएम कोर्ट का फैसला: बेटे ने किया बुजुर्ग माता-पिता को बेदखल, तीन दिन में मिली न्याय की जीत


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून: 3080 वर्गफुट की संपत्ति बेटे के नाम गिफ्ट करने के बाद जब बुजुर्ग दंपति को उसी घर से ही बाहर निकाल दिया गया, तो थक-हारकर वे पहुँचे जिलाधिकारी (DM) सविन बंसल की अदालत। पहली सुनवाई में ही DM ने गिफ्ट डीड रद्द करते हुए संपत्ति फिर से माता-पिता के नाम करने का आदेश भी जारी किया।

पीड़ित सरदार परमजीत सिंह व उनकी पत्नी अमरजीत कौर ने बताया कि बेटे गुरविंदर सिंह ने गिफ्ट डीड की शर्तों का उल्लंघन करते हुए न सिर्फ उन्हें घर से निकाला, बल्कि पोते-पोतियों से भी मिलने पर रोक लगा दी।

जिलाधिकारी ने भरणपोषण अधिनियम की विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए मात्र 3 दिन में आदेश लागू भी करवा दिया। रजिस्ट्री ऑफिस ने आदेश का अनुपालन करते हुए संपत्ति फिर से दंपति के नाम भी कर दी।

इस फैसले ने यह स्पष्ट किया कि माता-पिता के साथ अन्याय करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। DM बंसल की त्वरित कार्यवाही ने असहाय बुजुर्गों को राहत दी और समाज में एक सशक्त संदेश दिया कि न्याय जिंदा है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button