हरिद्वार में फर्जी जमानत गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने फर्जी जमानत दिलाने वाले गैंग का खुलासा करते हुए सरगना समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सरफराज व सतीश के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी दस्तावेज व झूठे शपथपत्र के जरिए कोर्ट में जमानत दिलाने का काम करते थे। जांच में सामने आया कि गैंग अलग-अलग मामलों में पेशेवर जमानती के रूप में काम भी कर रहा था और असली जमीन मालिकों की जानकारी के बिना उनके कागजात का इस्तेमाल भी किया गया।
इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत भी हो चुकी है। नितेश शर्मा के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जल्द कोर्ट में पेश भी किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




