देहरादून: चौकी में पूछताछ के दौरान हंगामा, पुलिसकर्मियों से की अभद्रता – तीन पर मुकदमा दर्ज – Doon Darshan
उत्तराखंडक्राइम

देहरादून: चौकी में पूछताछ के दौरान हंगामा, पुलिसकर्मियों से की अभद्रता – तीन पर मुकदमा दर्ज


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस चौकी तक भी पहुंच गया। गंगोल, पंडितवाड़ी निवासी जुगल किशोर की शिकायत पर पुलिस ने गौरव धीमान को पूछताछ के लिए सर्किट हाउस चौकी में बुलाया था। लेकिन पूछताछ के दौरान गौरव की बहन काजल धीमान और मां इंदु धीमान ने चौकी में ही हंगामा कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान काजल धीमान व अन्य परिजनों ने न सिर्फ पुलिसकर्मियों से अभद्रता की, बल्कि चौकी प्रभारी के हाथ से मोबाइल छीनकर फर्श पर भी पटक दिया।

इस मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर थाना कैंट में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि

यह पूरा विवाद पहले वाहन पार्किंग को लेकर हुआ था, जिसमें शिकायतकर्ता जुगल किशोर ने गौरव धीमान पर रात में उनके घर के शीशे तोड़ने का आरोप भी लगाया था। इसी सिलसिले में गौरव धीमान को चौकी में बुलाया गया था।

फिलहाल पुलिस आरोपियों के बयान व घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच भी कर रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button