गंगोत्री-गोमुख ट्रैक पर सुरक्षा सख्त, यात्रियों का रिकॉर्ड और त्वरित रेस्पॉन्स के निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802
गंगोत्री धाम और गोमुख ट्रैक पर बढ़ती यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था वआपात स्थिति से निपटने की तैयारियां मजबूत करने पर भी जोर दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने गंगोत्री से गोमुख तक सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया व दुर्गम ट्रैक पर आने-जाने वाले हर यात्री का पूरा विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए।
गोमुख ट्रैक स्थित भोजवासा पुलिस चौकी के निरीक्षण के दौरान एडीजी ने कहा कि किसी यात्री के लापता होने, दुर्घटना, संदिग्ध गतिविधि या अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर तत्काल कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने दुर्गम और विषम भौगोलिक परिस्थितियों में तैनात पुलिस जवानों की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
एडीजी ने जवानों की समस्याएं सुनीं और उनका मनोबल बढ़ाते हुए हर परिस्थिति में अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए। वहीं, गंगोत्री धाम में भीड़ व यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी बढ़ाने को कहा गया। भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात डायवर्जन की व्यवस्था पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही नदी घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने व श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार व प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर भी मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802




